महाराष्ट्र में BJP का जादू कायम; हरियाणा में बहुमत से दूर

महारष्ट्र में इस बार भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की दिवाली बहुत ही मीठी होने वाली है, वही हरयाणा में भी भाजपा का लगभगअछा प्रदर्शन ही है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में सहयोगी दल शिवसेना के साथ जीत हासिल की है, लेकिन हरियाणा में एक साधारण बहुमत पाने में विफल रही है। इस बार महाराष्ट्र में NCP ने 2014 के विधानसभा के तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। वही दूसरी ओर कांग्रेस का प्रद्रशन निराशजनक ही रहा है।

भाजपा द्वारा पांच साल तक शासन करने वाले दो राज्यों में उम्मीद के मुताबिक जीत नहीं मिली है। कांग्रेस ने हरियाणा में अपनी रैली को काफी हद तक बेहतर किया, लेकिन महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से आगे नहीं नहीं निकल पाई। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा और शिवसेना को लगभग 160 सीटें मिलीं है। जिसमे भाजपा लगभग 100 सीट पर बढ़त हासिल कर चुकी है। महाराष्ट्र में इन चुनावों में, भाजपा ने 150 सीटों पर, शिवसेना ने 124 पर चुनाव लढा था। पिछले चुनाव में, दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और किसी ने भी बहुमत नहीं जीता था। उन्होंने इस परिणाम के बाद गठबंधन किया और अगले पांच वर्षों में उनके रिश्तों में काफी खटास मिठास रही। वही हरयाणा में भाजपा को 90 में से लगभग 40 सीट मिली है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ऐसी अटकले लगायी जा रही है की महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना दोनों साथ मिलकर सरकार बनाएगी। वही हरयाणा में हंग असेंबली होने की उम्मीद है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here