बंगाल में भाजपा का दोहरा शतक, असम में हैट्रिक, केरल में यूडीएफ को बहुमत

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जारी मतगणना के बीच चुनावी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 सीटों का आंकड़ा पार करने की तैयारीयों में है। वहीं असम में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही हैं। तमिलनाडु में इस बार राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आए, जहां अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है और बहुमत के करीब पहुंच गई है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) स्पष्ट बहुमत हासिल करता दिख रहा है। पुडुचेरी में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में संवेदनशील माहौल को देखते हुए मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जहां एक ओर जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं आसनसोल, बैरकपुर और बाकुरा में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं। केरल में यूडीएफ ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 103 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। एलडीएफ 35 सीटों पर सिमट गया, जबकि एनडीए को केवल 2 सीटें मिलीं। कांग्रेस 64 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि आईयूएमएल ने 22 सीटें जीतीं।हालांकि केरल में भाजपा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और नेमोम, चथन्नूर और कजाकुट्टम सीटों पर जीत हासिल की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की…

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर हुए उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने 2 लाख 18 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here