शीघ्र भुगतान करने की भाकियू की मिल अधिकारियों से मांग

शामली: बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन आक्रामक हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिल में अधिकारियों से तत्काल भुगतान करने की मांग की। अधिकारियों ने भुगतान करने का आश्वासन दिया है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सुपीरियर फूड ग्रेन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों से मिला तथा शीघ्र भुगतान करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर भुगतान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मिल अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर 7 दिन का भुगतान करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर आदेश चौधरी, अमित कुमार, सचिन कुमार नदीम मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here