उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी…

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू आक्रामक हो गया है। भाकियू नेताओं ने भुगतान में देरी होने पर बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने जल्द से जल्द भुगतान कर किसानों को राहत देने की मांग की है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि, बुधवार को भाकियू बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर सभी कार्यकर्ता और किसान प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करेंगे।इसके बाद गन्ना भुगतान की मांग करेंगे। आवारा पशु लगातार क्षेत्र के गांवों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं उसे लेकर प्रशासन अपनी व्यवस्था पूरी करे। इसके साथ ही नहरों में पानी छोड़ने की मांग रखी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश में गन्ना भुगतान को लेकर गन्ना प्रशासन सख्त बना हुआ है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि गन्ना भुगतान जल्द से जल्द हो।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here