चीनी मिल मालिकों के दबाव में उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया: भारतीय किसान यूनियन

लखनऊ : चीनी मंडी

राज्य सरकार द्वारा राज्य परामर्शी मूल्य (SAP) घोषणा के एक दिन बाद, भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि, प्रस्तावित गन्ना मूल्य किसान विरोधी निर्णय है, जो यह दर्शाता है कि सरकार का यह निर्णय केवल चीनी मिल मालिकों के अनुकूल है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की धमकी देते हुए कहा कि, यह किसानों के लिए किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, राज्य सरकार ने चीनी मिल मालिकों के दबाव के कारण गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, गन्ने की अगैती प्रजातियों के लिए 325 रूपये, सामान्य प्रजाति के लिए 315 और अनुपयुक्त प्रजाति के लिए 310 रूपये प्रति कुंतल का मूल्य तय किया गया है। टिकैत ने कहा कि, गन्ना किसानों के लिए उत्पादन लागत बढ़ी है, लेकिन सरकार ने गन्ने की कीमत नहीं बढ़ाई है। इस बीच, BKU प्रमुख ने घोषणा की कि किसान पंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें किसान अपने भविष्य की कार्रवाई तय करेंगे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here