भाकियू तोमर कि सरकार से जल्द से जल्द गन्ना भुगतान करने की मांग

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में कई मिलें शत प्रतिशत गन्ना भुगतान करने में नाकाम साबित हुई है, और भारतीय किसान यूनियन तोमर ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द गन्ना भुगतान करने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

जिला मुख्यालय परिसर में भाकियू तोमर की मासिक बैठक का आयोजन किय गया था। अभिषेक कंबोज ने कहा कि, किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार को जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान करना चाहिए। अगर समय पर भुगतान नही किया गया तो भारतीय किसान यूनियन तोमर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि, भारी वर्षा के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। सरकार द्वारा किसानों की बर्बाद फसल का जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देना चाहिए। इस दौरान राशिद अंसारी, सौरभ त्यागी, सुशील चौधर किरत पाल, नेश शर्मा, पप्पन, मोनी, अनुज पंडित, शुभम, अरशद आदि मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here