ब्राजील: 53 गन्ना श्रमिकों को कोरोना वायरस का संक्रमण

साओ पाउलो: विश्व में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना का असर ब्राजील पर हुआ है। यहाँ कोरोना वायरस के मामले दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे है। अब कोरोना ने गन्ना श्रमिकों को भी अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के कैपिवेरिएशन नगरपालिका क्षेत्र की शुगर कंपनी रायज़ेन के कुल 53 गन्ना श्रमिक कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। शहर के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि, संक्रमित श्रमिकों को सामूहिक आवास में अलग कर दिया गया था, ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बीमारी के प्रसार से बचाया जा सके।

स्थानीय सरकार के अनुसार, सभी श्रमिक जिनमे कोरोना का संक्रमण पाया गया है, उनकी दिन में दो बार स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। रायज़ेन प्रबंधन ने कहा कि, यह श्रमिक मिल को सेवा प्रदान करने वाले ग्रामीण श्रमिकों के एक संघ का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, वह श्रमिकों के स्वास्थ्य पर लगातार अपडेट प्राप्त कर रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here