बकाया गन्ना भुगतान: किसानों द्वारा आंदोलन की चेतावनी

बिजनौर : बिलाई चीनी मिल ने अभी तक किसानो का शत प्रतिशत भुगतान नही किया है, जिससे किसानों में नारजगी है। बकाया भुगतान मुद्दे को लेकर किसानों ने पंचायत का आयोजन किया था। इस पंचायत में किसानों ने भुगतान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना समिति परिसर में पंचायत का आयोजन किया गया था, और इसकी अध्यक्षता चौधरी सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी ने की थी। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह ने कहा की, जिले के हर गांव के हर घर को संगठन से जोड़ने की मुहिम चलेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रदेश महासचिव ठाकुर रामोतार सिंह ने जिला प्रशासन से बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुवावजा देने की मांग की। दिनेश सिंह चौधरी ने नजीबाबाद गन्ना मिल की क्षमता विस्तार की मांग की। जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि, बिलाई मिल ने जल्द भुगतान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here