घटतौली पाए जाने पर चीनी मिलों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

मेरठ: गन्ना विभाग के संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ वीबी सिंह ने कहा है कि वे गन्ना किसानों को विभाग के सोशल मीडिया पेज (फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब) से जोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लए ई-गन्ना एप और वेबपोर्टल शुरु किये गए हैं। यहां किसान अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। साथ में गन्ने से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों के लिए एक टोल फ्री नंबर 18001213203 भी उपलब्ध है जहां वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए फोन कर सकते हैं।

सिंह ने मेरठ एरिया के गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक में वर्ष 2019-20 के दौरान पेराई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना तौलने वाले लिपिकों का स्थानांतरण प्रदेश स्तर पर कंप्यूटर के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि यदि मिल प्रबंधकों ने गन्ने के तौल में किसी भी तरह की घटकटौती की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने चीनी मिलों को किसानों के बकाये तुरंत चुकाने का आदेश दिया। सिंह ने गन्ना अधिकारियों को चीनी मिलों में अचानक निरीक्षण करने को भी कहा ताकि गन्ना किसानों के साथ धोखाधड़ी न हो।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here