केंद्र सरकार कर सकती है गन्ना FRP में बढ़ोतरी का ऐलान: मीडिया रिपोर्ट

नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा देश के करोंड़ों गन्ना किसानों को आज (28 जून) FRP बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा देने की संभावना है। CNBC आवाज़ के मुताबिक, FRP में बढ़ोतरी का फैसला आज की कैबिनेट की बैठक में होने की संभावना है। कैबिनेट और CCEA की आज बैठक होने जा रही है, और इस बैठक में गन्ना खरीद की कीमत (FRP) बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। गन्ने की कीमत को सरकार द्वारा बढ़ाकर 315 रुपये किया जा सकता है।

यह मूल्य अक्टूबर से शुरू होने वाले चीनी सीजन के लिए लागू होगी। इतना ही नही कैबिनेट और CCEA की आज की बैठक में फर्टिलाइजर सेक्टर के किए PM PRANAM (प्रमोशन ऑफ अल्टरनेट न्यूट्रिएंट्स फॉर एग्रीकल्चर मैनेजमेंट) स्कीम भी मंजूरी मिल सकती है। PRANAM स्कीम के तहत केमिकल फर्टिलाइजर पर दी जाने वाली सब्सिडी घटाने पर जोर दिया जाएगा। जो राज्य सब्सिडी में जितनी कटौती करेंगे, उसका 50% उन्हें ग्रांट के तौर पर वापस कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here