केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर 2022 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

30 नवंबर, 2022 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने नवंबर के लिए देश के 558 मिलों को चीनी बिक्री का 22 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

इस बार पिछले माह की तुलना में सामान चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा नवंबर 2022 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर दिसंबर 2021 की तुलना में इस बार ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने दिसंबर 2021 के लिए 21.50 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के एक ट्वीट के अनुसार, “स्थिर कीमतों पर चीनी की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने दिसंबर 2022 के लिए 22 LMT चीनी का मासिक बिक्री कोटा जारी किया है।”

बाजार के जानकारों के अनुसार, पिछले महीने के आवंटित कोटा की तुलना में समान कोटा के बावजूद आवंटित कोटा बहुत ही अनुपातहीन प्रतीत होता है। चीनी के प्रमुख उत्पादक राज्यों यानी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को पिछले महीने की तुलना में कम कोटा आवंटित किया गया है। दूसरी ओर कर्नाटक को अधिक कोटा आवंटित किया गया है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here