केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2023 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

28 फरवरी, 2023 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने मार्च 2023 के लिए देश के 519 मिलों को चीनी बिक्री का 22 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा फरवरी 2023 के लिए 21 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर मार्च 2022 की तुलना में इस बार ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने मार्च के लिए 21.50 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, कोटा पिछले वर्ष के आवंटन की तुलना में सिर्फ 0.5 लाख टन अधिक है, हालांकि गर्मियों की शुरुआत को देखते हुए मांग में तेजी आने की संभावना है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में पेराई सीजन जल्दी खत्म होने की उम्मीद में बाजार के जानकार चीनी की कीमतों में तेजी को लेकर आशान्वित हैं।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here