केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2023 के लिए 24 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

28 जून, 2023 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने जुलाई 2023 के लिए देश के 561 मिलों को चीनी बिक्री का 24 लाख टन कोटा आवंटित किया है। जुलाई 2022 के मुकाबले 2.56 लाख टन ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। जुलाई 2022 का कोटा संशोधित किया गया था और 44,962 मीट्रिक टन बढ़ाकर 21.44LMT (पहले आवंटित 21 LMT था) किया गया था। वही पिछले महीने के मुकाबले 0.50 लाख ज्यादा कोटा आवंटित किया गया है।

बाजार के जानकारों के अनुसार बारिश सीजन होने की वजह से 24 लाख टन का कोटा ज्यादा है, और बाजार 25 से 30 प्रति क्विंटल घट सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here