Chandrayaan-3 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें चांद पर चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग

Indian Space Research Organisation’s (Isro) का महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, लगभग 40 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद, आज शाम को चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है।

देश के तीसरे चंद्रमा मिशन – चंद्रयान -3 की बहुप्रतीक्षित सॉफ्ट लैंडिंग नजदीक आने से 140 करोड़ भारतीयों समेत सारी दुनिया की उत्सुकता बढ़ा दी है। देशभर में लोग इसरो के सफल मिशन के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे है। करोड़ों लोग अपनी सास थामकर बैठे है। आज (23 अगस्त, 2023) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए निर्धारित समय लगभग शाम के 6 बजकर 4 मिनट है, विक्रम लैंडर के पावर्ड लैंडिंग 5 बजकर 45 मिनट पर होने की उम्मीद है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसरो चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइवस्ट्रीमिंग करेगा। लाइवस्ट्रीम इसरो के यूट्यूब चैनल पर शाम 5:20 बजे शुरू होगी। लाइवस्ट्रीम आपको बेंगलुरु में इसरो के मिशन नियंत्रण के दृश्य दिखाएगा जहां से अंतरिक्ष एजेंसी चंद्रयान -3 की प्रगति पर नज़र रख रही है। आप यहां लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं: YouTube Live Streaming

सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाइट (https://www.isro.gov.in/LIVE_telecast_of_Soft_landing.html), यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/ISRO) और डीडी नेशनल टीवी चैनल (www.youtube.com/@DoordarshanNational) सहित कई मंचों पर उपलब्ध होगा

 

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here