छत्तीसगढ़: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 11 मार्च को चक्का जाम

कबीरधाम : गन्ना भुगतान में हो रही देरी से परेशान किसानों ने चक्काजाम करने का फैसला किया है।आपको बता दे कि, 11 मार्च को समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के बैनर तले चक्का जाम होगा। समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में किसानों का 46 करोड़ रुपये व भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ग्राम राम्हेपुर में 12 करोड़ रुपए अटका पड़ा है।

गन्ना किसानों का गन्ना बेचने के एक माह बाद राशि नही मिली है।भुगतान में देरी से किसानों को आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।चीनी मिलों द्वारा जल्द से जल्द भुगतान की मांग को लेकर 11 मार्च को एनएच-30 बिलासपुर रोड परसवारा चौक पंडरिया में चक्का जाम किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here