छत्तीसगढ़ : किसान संघ ने भोरमदेव मिल प्रबंधन से जल्द से जल्द गन्ना भुगतान करने की मांग की

कवर्धा : समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने भोरमदेव सहकारी चीनी मिल के प्रबंधन से गन्ना किसानों के विभिन्न समस्या को लेकर चर्चा की। संघ के जिलाध्यक्ष सोनी वर्मा ने कहा कि, अगर मिल द्वारा समय पर गन्ना मूल्य भुगतान किया जायेगा, तब किसान अपनी जादा से जादा फसल मिल को भेजेंगे। मिल द्वारा अब तक केवल 10 दिसंबर तक मूल भुगतान हो पाया है।भुगतान में हो रही देरी से किसान काफी परेशान है। उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीराम ने कहा कि, मिल में 10 दिसंबर को धर्मकांटा में ट्रैक्टर ट्राली एक साथ तौल किया गया था, जिसकी सीसी फुटेज के माध्यम से जांच की जाए। उन्होंने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पिछले एक माह से गन्ने के उत्तम किस्म के बीज की मांग कर रहे हैं, तो बीज लाने में देरी के कारण पर चर्चा किया। मिल के एमडी ने एक सप्ताह के अंदर नए किस्म के गन्ना लाने का आश्वासन दिया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here