छत्तीसगढ़: चीनी मिल में श्रमिकों की हड़ताल

कबीरधाम : जिले के पंडरिया सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी चीनी मिल में मजदूर यूनियन ने काम बंद कर दिया है।यूनियन कर्मचारियों को काम से निकाले जाने के खिलाफ प्रदर्शन शुरू है। इस मिल के प्रबंधन द्वारा कुछ श्रमिकों को काम से निकाला गया है, जिसके विरोध में अब भारतीय कर्मचारी संघ ने कारखाना प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है।

ईटीव्ही भारत द्वारा प्रकाशित खबर के मुताबिक, शुक्रवार को मिल प्रबंधक से निकाले गए कर्मचारियों को वापस काम में रखने की मांग की गई। भारतीय कर्मचारी यूनियन ने ज्ञापन सौंपकर हड़ताल की चेतावनी दी है, लेकिन प्रबंधन ने कर्मचारियों की इस मांग को खारिज कर दिया। लिहाजा शनिवार को मिल में काम करने वाले सैंकड़ों कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठ गए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हड़ताल में बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि, प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा है। अनेक कर्मचारियों को बिना नोटिस जानकारी आई डी डिलीट करके काम से निकाला जा रहा है। श्रमिकों की मांग है कि,जब तक प्रबंधन निकाले गए कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लेता तब तक कोई भी काम नहीं करेगा।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here