महाराष्ट्र: गन्ना पेराई की तारीख तय करने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाला पैनल बुधवार को करेगा बैठक

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार और अन्य शीर्ष अधिकारी बुधवार को मुंबई में 2023-2024 पेराई सीजन शुरुआत करने की तारीख तय करेंगे। मंत्री समिति बैठक के नतीजे राज्य में गन्ना किसानों और मिलों के लिए दिशा तय करेंगे।

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले पैनल से मिलों को 1 नवंबर 2023 से पेराई शुरू करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। इस बीच, किसान नेता और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने दावा किया कि, मंत्री समिति गन्ना किसानों की चीनी मिलों से अतिरिक्त धनराशि प्राप्त करने की मांग को टाल देगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इससे पहले खबर थी की, राज्य में गन्ना पेराई सीजन शुरू करने को लेकर 17 अक्टूबर 2023 को फैसला लिया जाएगा। लेकिन द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, अब यह फैसला कल लिया जाएगा।

इस साल मराठवाड़ा और खानदेश के साथ पश्चिमी महाराष्ट्र में भी कम बारिश के कारण गन्ना उत्पादन प्रभावित हुआ है। इस साल प्रदेश की कई चीनी मिलों को पूरी क्षमता से चलाने के लिए गन्ने की कमी के चलते काफी मुशक्कत करनी पड़ सकती है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here