त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने एथेनॉल उत्पादन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला; रिलायंस इंडस्ट्रीज निवेश के संभावना तलाशने के लिए टीम भेजेगी

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घोषणा की कि, रिलायंस इंडस्ट्रीज पूर्वोत्तर राज्य में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए एक टीम भेजेगी। सिपाहीजाला जिले में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, साहा ने साझा किया कि उन्होंने हाल ही में त्रिपुरा में संभावित निवेश पर चर्चा करने के लिए मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साहा ने कहा, मैंने अंबानी को त्रिपुरा की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। राज्य में पर्यटन की बहुत संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्य में बांस की 21 प्रजातियां हैं। बांस का उपयोग करके एथेनॉल का उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, अंबानी ने राज्य में संभावित निवेश के अवसरों का आकलन करने के लिए त्रिपुरा में एक टीम भेजने पर सहमति व्यक्त की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मुख्यमंत्री साहा ने यह भी बताया कि, त्रिपुरा ने 19 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को विकसित करने के लिए टाटा समूह के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें आने वाले वर्षों में 700 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, साहा ने कहा कि उन्होंने आईटी दिग्गज इंफोसिस को पत्र लिखकर राज्य के विकास में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। साहा ने आगे बताया कि अगरतला में डेटा सेंटर की स्थापना के बारे में भारती एयरटेल के साथ बातचीत सफल रही है, और कंपनी इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हो गई है।

साहा के अनुसार, त्रिपुरा में निवेश के अनुकूल माहौल है और यह क्षेत्र का एकमात्र राज्य है जो आतंकवाद से मुक्त है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, राज्य ने सितंबर में शांति समझौते के बाद एनएलएफटी और एटीटीएफ उग्रवादियों के आत्मसमर्पण के बाद यह दर्जा हासिल किया है। साहा ने कहा, पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थिरता लाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय भूमिका के कारण त्रिपुरा में शांति संभव हो पाई है। 2014 में उनके कार्यकाल की शुरुआत के बाद से, क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समूहों के साथ लगभग 12 शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here