मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे पिपराइच चीनी मिल का उदघाटन

गोरखपुर: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 नवंबर को पिपराइच चीनी मिल का उदघाटन करेंगे। इसका जायजा लेने के लिए गन्ना मंत्री सुरेश सिंह राणा 14 नवंबर को यहां आएंगे। पिपराइच में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पुरजोर तैयारियां चल रही हैं। सभी आला अधिकारी यहां दौरे पर हैं।

मुख्यमंत्री श्री योगी ने अधिकारियों को चीनी मिल पिपराइच से जुड़ी सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने का आदेश दिया है और इसके लिए 50 करोड़ रुपये कुशीनगर व गोरखपुर पीडब्लूडी विभाग को जारी किया गया है। मुख्यमंत्री का आदेश है कि पेराई सीजन में गन्ना लाने वाले किसानों को खड्डे वाले सड़कों पर परेशानी न झेलना पड़े, इसलिए उसे चौड़ा बनाया जाए। पिपराइच चीनी मिल से 300 से अधिक गांव जड़े हैं। वे अपने गन्ने को यहीं लाएंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पिपराइच में मुख्यमंत्री के आने के स्वागत में सड़कों की मरम्मत करने के साथ साथ मुख्य मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है। यहां के सड़कों का कायापलट हो रहा है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here