चीन : चीनी व्यापारियों द्वारा आयात में भारी कटौती

लंदन / बीजींग : आयात प्रॉफिट में गिरावट और गोदामों में अतिरिक्त चीनी के लगे ढेर के चलते चीन के चीनी व्यापारियों ने आयात में भारी कटौती की है।बाजार सूत्रों ने कहा कि,चीन ने पिछले साल लगभग 5.5 मिलियन टन कच्ची चीनी का आयात किया था।चीनी व्यापारियों द्वारा इस साल कम आयात की संभावना है।पिछले 11 महीनों में 2.7 मिलियन टन कच्ची चीनी का आयात किया गया था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2.7 मिलियन थी।हॉन्गकॉन्ग स्थित चीनी व्यापारी ने कहा कि,चीन अप्रैल में ही बड़ी मात्रा में चीनी आयात करना शुरू कर देगा, लेकिन कुल आयात पिछले साल की तुलना में लगभग 1 मिलियन टन कम होगा। आंतरराष्ट्रीय बाजार संगठन के अनुसार, वैश्विक बाजार में एक वर्ष में लगभग 36 मिलियन टन कच्ची चीनी का व्यापार होता है और चीन से 1 मिलियन टन कम खरीद दुनिया की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here