चीनी मिल द्वारा भुगतान में देरी को लेकर किसानों ने की शिकायत

शामली: थानाभवन चीनी मिल को गन्ने भेजने वाले किसान मिल द्वारा बकाया भुगतान न होने से काफी नाराज है। हसनपुर लुहारी के किसान गन्ना समिति थानाभवन जाकर डिप्टी सीसी ओम प्रकाश सिंह (गन्ना उप आयुक्त) सहारनपुर मण्डल से मिले, और उन्होंने मिल द्वारा हो रही देरी को लेकर शिकायत की।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, किसानों ने कहा कि, पिछले साल भी मिल को गन्ना देने से साफ मना कर दिया था, लेकिन चीनी मिल के अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान इस मिल को गन्ना देने को राजी हुए थे। लेकिन किसानों का कहना है की बावजूद इसके मिल ने अब तक भुगतान नहीं किया है। इस पर उपायुक्त ने गन्ना सचिव भास्कर सिंह रघुवंशी की किसानों की समस्या को सुनने और उसके निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर रकम सिंह, सुमित सैनी, आर्यश सैनी, संजय सैनी, अमित सैनी, पंकज सैनी, मन्नू सैनी आदि मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here