चीनी मिल के खिलाफ आंदोलन करने की कांग्रेस की चेतावनी

गोंडा: लंबित गन्ना भुगतान मामलें में अब कांग्रेस भी आक्रामक हुई है। कुंदरखी चीनी मिल भी शत- प्रतिशत भुगतान में विफ़ल हुई है, जिससें किसानों में नाराजगी है। बजाज ग्रुप की कुंदरखी चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान न किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

अमर उजाला डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में जल्द से जल्द गन्ना भुगतान करने के निर्देश देने की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है की, अगर चीनी मिल जिला प्रशासन के आदेश का पालन नहीं किया तो 26 अगस्त 2021 से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी आश्वासन दिया गया है कि, जल्द से जल्द चीनी मिल को भुगतान करने का निर्देश जिला प्रशासन जारी करेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, गन्ना भुगतान को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है। आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने हालही में कहा था कि उत्तर प्रदेश गन्ना (पूर्ति एवं खरीद विनियमन) अनिधनियम 1953 की धारा 17 (4) एवं 18 (3) के अन्तर्गत कड़ा रूख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाली 05 बड़े बकायेदार चीनी मिलों जिनमें मोदी समूह की चीनी मिल मलकपुर-बागपत, चीनी मिल गड़ौरा-महराजगंज, सिम्भावली समूह की चीनी मिल चिलवरिया-बहराइच, बजाज समूह की चीनी मिल इटईमैदा-बलरामपुर एवं यदु समूह की चीनी मिल बिसौली-बदायूँ केे खिलाफ वसूली प्रमाण-पत्र जारी कर दिये गये हैं।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here