एथेनॉल, मेथनॉल या बिजली से चलने वाले निर्माण उपकरण वाहनों को ब्याज सब्सिडी देने पर विचार

नई दिल्ली: सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, केंद्र सरकार एथेनॉल, मेथनॉल या बिजली से चलने वाले निर्माण उपकरण वाहनों के लिए ब्याज सब्सिडी की पेशकश की संभावना की जांच कर रही है। उन्होंनें कहा, वर्तमान में निर्माण उपकरण डीजल पर चलते हैं। मैं चाहूंगा कि वे हाइड्रोजन, एलएनजी और बिजली पर काम करें। गडकरी ने गुरुवार को टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 के दौरान कहा, मैं एक ऐसी नीति लाने के बारे में सोच रहा हूं, जिसके तहत उन्हें सस्ती दरों पर कर्ज मुहैया कराया जा सके।

2024 के आम चुनावों पर एक सवाल का जवाब देते हुए, मंत्री गडकरी ने विश्वास जताया कि पिछले नौ वर्षों में हुए विकास के कारण लोग फिर से मोदी सरकार को वोट देंगे। 2024 हम जीतने वाले हैं (हम 2024 लोकसभा चुनाव जीतेंगे)। गडकरी ने कहा, हम अपना काम करने में विश्वास रखते हैं और भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। उन्होंने कहा कि, जब विकास कार्यों की बात आती है, सरकार ने एनडीए और गैर-एनडीए शासित राज्यों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here