फिलीपींस में 15% एथेनॉल मिश्रण पर विचार, राष्ट्रीय जैव ईंधन बोर्ड द्वारा प्रस्तावित नीति का अध्ययन जारी

मनीला: फिलीपींस सरकार पेट्रोल में अनिवार्य बायोएथेनॉल मिश्रण की मात्रा 10% से बढ़ाकर 15% करने पर विचार कर रही है। सरकार सीधे 20% मिश्रण लागू करने के बजाय पहले 15% एथेनॉल मिश्रण (E15) का विकल्प तलाश रही है। इसका उद्देश्य वाहनों की वारंटी से जुड़ी समस्याओं से बचना और सस्ते एथेनॉल आयात के माध्यम से ईंधन की कीमतों को नियंत्रित रखना है। ऊर्जा विभाग के अवर सचिव एलेसांद्रो सेल्स ने बताया कि, राष्ट्रीय जैव ईंधन बोर्ड प्रस्तावित E15 नीति का अध्ययन कर रहा है। इसमें घरेलू उत्पादन के लक्ष्यों और सड़कों पर चल रहे वाहनों की तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

20% एथेनॉल मिश्रण पर वाहन कंपनियों की चिंता

ChiniMandi WhatsApp Channel

फिलीपींस में फिलहाल स्वैच्छिक E20 व्यवस्था लागू है। हालांकि, प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां 20% एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के लिए सामान्य इंजन वारंटी देने को लेकर हिचकिचा रही हैं। इससे इंजन संबंधी संभावित समस्याओं के कारण वाहन मालिकों पर मरम्मत का अतिरिक्त खर्च आ सकता है।

मक्का को भी एथेनॉल उत्पादन में शामिल करने की तैयारी

सरकार गन्ने और शीरे (मोलासेस) के साथ मक्के को भी बायोएथेनॉल उत्पादन के लिए स्वीकृत कच्चे माल की सूची में शामिल करने पर विचार कर रही है। इसका उद्देश्य घरेलू एथेनॉल उत्पादन बढ़ाना और मौजूदा डिस्टिलरी इकाइयों की क्षमता का बेहतर उपयोग करना है।कृषि सचिव फ्रांसिस्को पी. तिउ लॉरेल जूनियर और ऊर्जा सचिव शेरोन गारिन ने सितंबर में कच्चे माल की लागत कम करने तथा देश में एथेनॉल प्रसंस्करण का विस्तार करने के उपायों पर चर्चा की थी।फिलीपींस की डिस्टिलरी इकाइयां वर्तमान में सालाना लगभग 32.5 करोड़ से 38.5 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन करती हैं, जबकि उनकी कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 50 करोड़ लीटर से अधिक है।

स्थानीय किसानों और एथेनॉल उद्योग को मिल सकता है लाभ

कृषि विभाग एथेनॉल की आपूर्ति श्रृंखला में मक्के को शामिल करने की पहल का नेतृत्व कर रहा है। विभाग के अनुसार, कृषि उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला पर उसकी निगरानी इस पहल को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है।अधिकारियों को उम्मीद है कि इस कदम से स्थानीय स्तर पर उगाए जाने वाले मक्के की मांग बढ़ेगी और एथेनॉल निर्माताओं को कच्चे माल की उपलब्धता में सुधार होगा।हालांकि, गन्ने और शीरे के साथ मक्के को शामिल करने के बाद भी घरेलू उत्पादन से देश की बायोफ्यूल संबंधी कुल जरूरतें पूरी होने की संभावना नहीं है। इसलिए आपूर्ति और मांग के बीच के अंतर को कम करने के लिए आयात पर निर्भरता बनी रहेगी।

सस्ते एथेनॉल आयात से पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण

एलेसांद्रो सेल्स ने कहा कि सस्ते आयातित एथेनॉल से उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की कीमतों को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।यदि सरकार पूरी तरह अपेक्षाकृत महंगे घरेलू कच्चे माल पर निर्भर रहती है, तो एथेनॉल की कीमत में अनुमानित 1 फिलीपीनी पेसो प्रति लीटर की वृद्धि हो सकती है। इसका असर खुदरा पेट्रोल की कीमतों पर भी पड़ सकता है।सरकार का उद्देश्य घरेलू एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने, कच्चे माल के विकल्पों का विस्तार करने और उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की कीमतों को किफायती बनाए रखने के बीच संतुलन कायम करना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here