निर्माण उद्योग को एथेनॉल और मेथनॉल ईंधन का उपयोग करना चाहिए: नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निर्माण और उपकरण उद्योग को एथेनॉल और मेथनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करके अपनी ईंधन लागत कम करने सलाह दी। मंत्री गडकरी यहां भारतीय निर्माण और उपकरण निर्माता संघ (ICEMA) के वार्षिक सत्र में बोल रहे थे। मंत्री गडकरी ने हमेशा से एथेनॉल और मेथनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन की इस्तेमाल को बढ़ावा देने की पैरवी की है।

मंत्री गडकरी ने कहा, 25 रुपये प्रति लीटर मिलने वाले मेथनॉल के इस्तेमाल से निर्माण और उपकरण उद्योग की लागत 15-20 फीसदी तक कम हो सकती है। इससे उद्योग की कुल लागत कम हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि, 1000 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में करीब 100 करोड़ रुपये डीजल पर खर्च होते है। उन्होंने कहा कि, अगर निर्माण उपकरण उद्योग एथेनॉल और मेथनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग शुरू कर दे, तो इसे कम किया जा सकता है और इससे प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here