COP28 Summit: भारत का रेहगा ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस पर फोकस

भारत दुनिया के अग्रणी तेल उत्पादक देशों में से एक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन/UN Climate Conference (COP28) में ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस (Global Biofuels Alliance/GBA) पर चर्चा करेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस को प्रमोट करने के लिए सरकार प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा को ‘Global Biofuels Alliance’ से रोशन करने की भी योजना बना रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसके संस्थापक सदस्यों के रूप में भारत, अमेरिका और ब्राजील के साथ ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस सितंबर में भारत द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में लॉन्च किया गया था, और अब यह तेजी से बढ़ा है। कुल 22 देशों ने GBA में शामिल होने के लिए सहमति व्यक्त की है।

एलायंस की नजर पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (Organization of the Petroleum Exporting Countries/Opec)-प्लस समूह पर है, जिसका संयुक्त अरब अमीरात सदस्य है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्योग के लिए GBA कैसे मददगार साबित होगा, इसपर भी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा की जायेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here