देश में कोरोना मामलों में गिरावट जारी; 1.73 लाख ताजा मामलें दर्ज

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में शनिवार को 45 दिनों में सबसे कम एकल-दिवसीय कोविड -19 मामलें दर्ज हुए है। पिछले 24 घंटों में 1,73,790 नए मामलें दर्ज हुए है। मंत्रालय के आज सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, कोरोनावायरस बीमारी के कारण कम से कम 3,617 लोगों की मौत हुई है। देश में अबतक कुल 322,512 लोगों ने वायरस से दम तोड़ दिया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने कहा कि, देश में दैनिक रिकवरी लगातार 16 वें दिन दैनिक नए मामलों से अधिक रही। आंकडें बताते है की, भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,84,601 ताजा रिकवरी देखी है। भारत में बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 2,51,78,011 हो गई है और ठीक होने की दर 90.80 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 20,80,048 परीक्षण किए गए और कुल मिलाकर अब तक 34,11,19,909 परीक्षण किए गए हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 20,89,02,445 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here