भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 80 प्रतिशत के पार

नई दिल्ली: भारत के लिए कोरोना से जुडी राहत भरी खबर है, एक तरफ जहा कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है वही दूसरी ओर रिकवरी में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। सरकार के मुताबिक भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के 90 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए और इसके साथ ही इस महामारी से ठीक होने की दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है। पिछले चौबीस घंटे में 93,356 मरीज ठीक हुए हैं।

कुल रिकवर हुए मामले 44 लाख (43,96,399) के करीब हैं, जो अब तक दुनिया में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 4 मई को रिकवरी दर 27.52 प्रतिशत थी, जबकि 13 जुलाई को यह 63.02 प्रतिशत थी, और 21 सितंबर को रिकवरी दर 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

भारत तेजी से कोरोना के मामलों को कम करने की कोशिश कर रहा है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here