कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 9,121 नए COVID-19 मामले दर्ज

नई दिल्ली: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने मंगलवार को कहा, पिछले 24 घंटों में देश में 9,121 नए COVID-19 मामले और 81 मौतें हुईं है। नए मामलों के साथ, देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 1,09,25,710 तक पहुंच गया है, जिसमें 1,36,872 सक्रिय मामले और 1,06,33,025 डिस्चार्ज शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में वायरस के कारण 81 लोगों की जान जाने के साथ मरने वालों की संख्या 1,55,813 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि, देश में अब तक 87,20,822 टीके लगाए जा चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, सोमवार तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 20,73,32,298 थी। IMCR ने यह भी कहा कि 15 फरवरी को 6,15,664 नमूनों का परीक्षण किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here