COVID-19: भारत में पिछले 24 घंटों में 50,848 ताजा मामलें दर्ज

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा की, पिछले 24 घंटों में 50,848 ताजा मामलें और 68,817 मरीज ठीक होने के साथ, भारत में COVID-19 सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 6,43,194 हो गई है। देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस के ताजा मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 22 अप्रैल को, देश में महामारी शुरू होने के बाद पहली बार 24 घंटे की अवधि में सबसे जादा 3 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए।देश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के कारण 1,358 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, देश में दैनिक सकारात्मकता दर 2.67 प्रतिशत है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर लगातार 16वें दिन 5 प्रतिशत से कम रही और वर्तमान में 3.12 प्रतिशत है। चूंकि लगातार 41वें दिन दैनिक स्वस्थ होने वालों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक रही, इसलिए ठीक होने की दर में सुधार हुआ और यह 96.56 प्रतिशत हो गया।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 54.24 लाख खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 29.46 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here