24 घंटे में कोरोना से 1.68 लाख से ज्यादा संक्रमित, 904 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली : कोरोना महामारी का खतरा दिनोंदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। COVID-19 से महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्य काफी जादा प्रभावित हुए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1.60 लाख से अधिक नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए है। 1,68,912 नए COVID-19 मामलों के साथ कुल संख्या 1,35,27,717 हो गई है। साथ ही पिछले 24 घंटों में देश में 904 कोरोना मरीजों की मौतें हुईं, और कुल मृत्यु संख्या 1,70,179 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 12,01,009 तक पहुँच गई है। रविवार को पूरे भारत में 11,80,136 नमूनों का परीक्षण किया गया। देश में COVID-19 वैक्सीन खुराक की संचयी संख्या आज तक 10,45,28,565 हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here