चीनी मिल में गन्ना क्रेन गिरा; बड़ी घटना होने से बाल-बाल बची

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

पीलीभीत: पूरनपुर में दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना क्रेन (अनलोडर) गिरने से काफ़ी भगदड़ मच गई। क्रेन गिरने से गन्ना ट्रॉली क्षतिग्रस्त हुई। इस घटना में क्रेन ऑपरेटर दुर्योधन निषाद घायल हो गया है।

चीनी मिल में ट्रकों, ट्रॉली से पहुंचने वाले गन्ना को क्रेन से उठाकर पटला में डाला जाता है।  रविवार को एक क्रेन पर ऑपरेटर दुर्योधन निषाद सवार होकर गन्ना को ट्रॉली से उठाकर पटला में डालने का कार्य कर रहा था। इस दौरान क्रेन का कुंडा टूटने से क्रेन ट्रॉली के ऊपर गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया  और आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि बड़ी घटना होते बाल-बाल बच गई, लेकिन क्रेन ऑपरेट कर रहा दुर्योधन निषाद घायल हो गया। चीफ इंजीनियर ने बताया कि अनलोडर का हुक टूटने से हादसा हुआ। घटना के समय आसपास किसान नहीं थे। क्रेन ऑपरेटर को  हल्की चोट आई है।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here