महाराष्ट्र में 190 चीनी मिलों में पेराई शुरू

महाराष्ट्र में चीनी मिलों का संचालन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद अच्छे से चल रहा है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 09 जनवरी, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 190 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 95 सहकारी एवं 95 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 547.09 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 536.89 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.81 प्रतिशत है।

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 130.94 लाख टन गन्ना पेराई कर 145.96 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 11.15 प्रतिशत है।

सीजन 2021-22 में 09 जनवरी, 2022 तक पुणे में कुल मिलाकर 29 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 16 सहकारी एवं 13 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 112.11 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। पुणे विभाग में अब तक 112.19 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। पुणे विभाग में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10.01 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here