महाराष्ट्र में गन्ने की पेराई जोरों पर…

मुंबई : महामारी के बावजूद महाराष्ट्र में गन्ना पेराई का मौसम पूरे जोरों पर है। अब तक 157 चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई शुरू कर दिया गया है। राज्य में 175.18 लाख टन गन्ने का पेराई कर 150.92 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है।

द हिन्दू बिज़नेसलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, राज्य चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने कहा कि, आठ लाख से अधिक गन्ना श्रमिकों को महामारी से बचाने के लिए, चीनी मिलें खुद उत्पादित किया गया सैनिटाइज़र मुहैया करा रही हैं। इस सीजन में तकरीबन 873 लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई के लिए उपलब्ध होगा, और 99 लाख टन चीनी उत्पादन होने का अनुमान है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गायकवाड़ ने बताया कि, स्वच्छता बनाए रखने के लिए, प्रत्येक श्रमिक को मिल से 600 मिलीलीटर हैंड सैनिटाइज़र दिया किया जा रहा है। चूंकि ज्यादातर मिलों की अपनी डिस्टिलरी इकाइयां हैं, इसलिए अल्कोहल पर आधारित सैनिटाइज़र बनाना मुश्किल नहीं है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here