महाराष्ट्र में 141 चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र शुरू

महाराष्ट्र में पेराई सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 16 नवंबर, 2021 तक राज्य में कुल मिलाकर 141 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 68 सहकारी एवं 73 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 112.52 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 97.18 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.64 प्रतिशत है।

आपको बता दे, कोल्हापुर विभाग में अब तक 29 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। और कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 30.79 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। पुणे विभाग में अब तक 26 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। और पुणे विभाग में फिलहाल 25.40 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here