मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का प्रारंभ

मेरठ: 2022-23 सीजन के लिए बुधवार को मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू हो गया। मिल शुरू होने से गन्ना किसानों मे खुशी का माहोल है। इस अवसर पर मिल प्रबंधन ने कहा कि, मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। इस सीजन में किसानों के गन्ने का समय पर भुगतान हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर तीनों क्रय केंद्रों पर किसानों को सम्मानित किया गया। पूर्व एमएलसी जगत सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के द्वारा पेराई सत्र का प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मोहन किनौनी, जिप सदस्य अतुल पुनिया, जिप सदस्य गोपाल प्रधान, जिप सदस्य नवाजिश चौधरी, जिप सदस्य दीपक गून, तुषार चौधरी परतापूर, प्रभात चौधरी आदि रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here