द्वारिकेश चीनी मिल का शीघ्र समाप्त हो जाएगा पेराई सत्र

बिजनौर : द्वारिकेश चीनी मिल का पेराई सत्र जल्द ही खत्म होने की संभावना है। मिल क्षेत्र का गन्ना लगभग खत्म हो गया है, और मिल प्रबंधन पेराई सत्र खत्म करने के लिए कदम उठा रहा है। द्वारिकेश चीनी मिल के अधिकांश क्रय केंद्रों पर गन्ने की तुलाई बहुत कम हो गई है।मिल में ‘नो केन’ की स्थिति बंद रही है। कई क्रय केंद्रों पर बीते दो दिन से गन्ना नहीं आ रहा है। मिल गेट पर भी गन्ने की आमद प्रभावित हुई है।

मिल के अध्यासी एसपी सिंह ने गन्ने की आमद बेहद कम होने की पुष्टि करते हुए मिल का पेराई सत्र शीघ्र समाप्त होने की संभावना व्यक्त की है।किसानों से प्रत्येक दशा में आपूर्ति योग्य गन्ने की तौलाई 19 मार्च तक अनिवार्य रूप से कराने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here