चीनी मिल में बॉयलर टयूब लीक होने से गन्ना पेराई हुआ ठप

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश में इस पेराई सत्र में कई चीनी मिलों में कई कारणों के वजह से गन्ना पेराई सत्र पे असर हुआ है। यहां के कुरेभर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में बॉयलर की टयूब लीक हो जाने से गन्ने की पेराई ठप हो गई। जिसके कारण गन्ने की पेराई बंद होने से किसान परेशान हुए।

सहकारी चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब शनिवार को सुबह करीब पांच बजे लीक हो गई, जिससे गन्ने की पेराई ठप हो गई। मिलकर्मियों ने इसकी जानकारी जीएम को दी, जिसके बाद तकनीकी स्टाफ को मरम्मत कार्य में लगा दिया गया। मिल के यार्ड में गन्ने से लदी करीब ढाई सौ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस सीजन में राज्य के कई चीनी मिलों को तकनीकी गड़बड़ के कारण मुशिकल का सामना करना पड़ा है। हलाकि उसे बाद में सुधार भी लिया गया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here