घोसी चीनी मिल में दिसंबर से शुरू होगी पेराई

मऊ: किसान मिल घोसी में दिसंबर से पेराई सत्र शुरू करने की तैयारियां चल रही है। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के नवागत जीएम शैलेंद्र अस्थाना ने मिल के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की।मिल में चल रहे नवीनीकरण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं मिल के 16 गन्ना क्रय केंद्रों को जल्द शुरू करने को कहा।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, सीसीओ विनय प्रताप सिंह से गन्ना किसानों के बीच पहुंचकर गोष्ठी कर मोबाइल पर मिले एसएमएस के अनुसार ही गन्ना की आपूर्ति करने के लिए जागरूक करने को कहा। जीएम शैलेंद्र अस्थाना ने बताया कि इस वर्ष 20 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। चीनी मिल पर एक दिसंबर से पेराई शुरू होगी।मिल ने पिछले सत्र का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है। सीसीओ विनय प्रताप सिंह ने किसानों से मिल पर साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की।इस अवसर पर मुख्य अभियंता डीसी अग्रवाल, मुख्य रसायन विद एनके सिंह, सीसीओ विनय प्रताप सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here