‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

डोमेस्टिक मार्किट: चीनी मिलों पर बिक्री के दवाब के साथ बाजार में धीमापन देखा गया.
महाराष्ट्र: S/30 चीनी का व्यापार 3070 रुपये से 3140 रुपये प्रति कुंतल रहा
दक्षिण कर्नाटक: S/30 चीनी का व्यापार 3175 रुपये से 3215 रुपये प्रति कुंतल रहा और M/30 का व्यापार 3230 रुपये रहा.
उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3190 रुपये से 3230 रुपये रहा.
गुजरात में : S/30 का व्यापर 3140 से 3150 रुपये और M/30 का व्यापार 3230 से 3250 रुपये रहा.
कोलकाता: S/30 चीनी का व्यापार 3480 रुपये से 3490 रुपये रहा और M/30 का व्यापार 3550 रुपये से 3570 रुपये रहा.
तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3225 रुपये से 3300 रुपये रहा और M/30 का व्यापार 3300 रुपये से 3350 रुपये रहा.
*कोलकाता के अलावा सभी घरेलू दरें जीएसटी के छोड़कर है.

इंटरनेशनल मार्केट: गत सप्ताह अंतरराष्ट्रीय चीनी बाज़ारो में मंदी छायी रही. कोरोनोवायरस के डर से काम बंदी के बीच मांग में कमी की वजह से पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीनी के दामों में नरमी आई है. आईसीई (न्यूयॉर्क) वायदा 3 महीने के निचले स्तर पर और लंदन वायदा 1-3/4 महीने के निचले स्तर पर पंहुचा। ब्राज़ील की मुद्रा रियल डॉलर के मुकाबले चल रही कमजोरी के कारण भी चीनी की कीमतों में गिरावट रही.
लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट $353.10 प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 12.37 सेन्ट्स रहा.

ChiniMandi WhatsApp Channel

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.154 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.7416 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 2375 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 31.63 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 1941.67 अंक घटकर 35,634.95 पर आ गया, जबकि निफ़्टी 538 अंक चढ़कर 10,451.45 पर आ गया.

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here