‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट – 20/05/2021

गुरुवार, 20 मई, 2021

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र चीनी आयुक्तालय के अनुसार, अब तक 10.49% की औसत रिकवरी के साथ 106.21 LMT चीनी उत्पादन की गई है। राज्य में 190 में से 187 चीनी मिलों ने अपने पेराई कार्यों को समाप्त कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

S/30 चीनी का व्यापार 3110 रुपये से 3140 रुपये प्रति कुंतल रहा और M/30 का व्यापार 3220 रुपये प्रति कुंतल रहा. रीसेल मार्केट में S/30 का व्यापार 3025 रुपये से 3050 रुपये रहा. वही M/30 का व्यापार 3050 रुपये से 3120 रुपये प्रति कुंतल रहा.

कर्नाटक: S/30 चीनी का व्यापार 3180 से 3225 और M/30 का व्यापार 3250 रूपये रहा.

उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3375 से 3400 रुपये रहा.

गुजरात: न्यू S/30 चीनी का व्यापार 3101 से 3111 रूपये रहा जबकि M/30 का व्यापार 3160 से 3180 रुपये प्रति कुंतल रहा.

तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3200 रुपये से 3320 रुपये रहा और M/30 चीनी का व्यापार 3300 रूपये रहा.

(यह सभी दरें GST छोड़कर है)

इंटरनेशनल मार्केट: लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 452.50 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 16.92 सेन्ट्स रहा.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.113 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 5.3109 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4601 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 62.59 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 337.78 अंक घटकर 49,564.86 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 124.10 अंक घटकर 14,906.05 पर आ गया.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here