‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

शुक्रवार, 6 सितम्बर, 2019

डोमेस्टिक: लिफ्टिंग प्रेशर और प्रॉफिट बुकिंग के वजह से बाजार 15 से 30 रुपया कम रहा.

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र: S/30 चीनी का व्यापार 3170 से 3250 रुपया प्रति कुंतल रहा वही दूसरी ओर M/30 10 से 15 रुपया कम 3290 से 3375 रुपया रहा.
उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3400 से 3450 रुपया रहा. कल की तुलना में बाजार सपाट रहा.
गुजरात: S/30 का व्यापार 3225 से 3275 रुपया रहा M/30 का व्यापार 3350 से 3400 रहा. कल की व्यापार दरों की तुलना में 30 रुपया नीचे रहा. आज के सत्र में कोई मांग नहीं देखी गई है।
कोलकाता: M/30 चीनी का व्यापार 3570 से 3640 रुपया रहा. कम मांग के कारण बाजार शांत रहा.
तमिलनाडु: कम मांग के कारण S/30 चीनी का व्यापार 3440 से 3525 रहा.
*सभी घरेलू दरें जीएसटी के आलावा है

इंटरनेशनल मार्केट: आज बाजार में तनाव रहा. लंदन सफ़ेद चीनी फ्रंट मंथ कॉन्ट्रॅक्ट का व्यापार 302.1 डॉलर में हुआ जबकि NY#11 रॉ फ्रंट मंथ कॉन्ट्रॅक्ट का व्यापार 10.97 सेंट्स रहे. मिलर्स नई घोषित MAEQ एक्सपोर्ट स्कीम के फ़ाइनप्रिंट्स का इंतज़ार कर रहे हैं और फिलहाल बाज़ार में कोई ऑफर नहीं है. नीति की घोषणा होते ही सफेद चीनी के निर्यात के लिए व्यापार शुरू होने की उम्मीद है. कच्ची चीनी के व्यापार में अभी भी समय लेगा क्योंकि उत्पादन नवंबर में शुरू होने की संभावना है.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71.724 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.0917 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 3981 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 55.46 डॉलर रहा.

इक्विटी: बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 337.35 अंक यानी 0.92 प्रतिशत बढ़कर 36,981.77 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 37,012.98 अंक और नीचे में 36,727.66 अंक तक गया.

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here