‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

सोमवार, 12 अगस्त, 2019

डोमेस्टिक: बाजार में मिली जुली मांग दिखी. महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति और NH4 बंद होने के कारण लोडिंग रुकी रही. मिलों ने चीनी के भाव 3110 से 3160 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3100 से 3150 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3340 से 3380 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3320 से 3360 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3210 से 3300 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3300 से 3325 रुपये GST के अलावा रहे.

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंटरनेशनल मार्केट: बाजार स्थिर रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 318.20 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 11.85 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 325 से 330 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 340 से 345 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 20200 से 20500 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 21500 से 21800 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71.310 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.0070 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 3904 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 54.67 डॉलर रहा.

इक्विटी: देश के प्रमुख शेयर बाजार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर बंद रहा.

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here