‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

सोमवार, 16 सितम्बर 2019

डोमेस्टिक मार्किट: देश में आज चीनी की अच्छी बिक्री देखि गयी। बाजार में 15 से 20 रूपये की बढ़ोतरी देखि गयी।
महाराष्ट्र. S/30 चीनी का व्यापार 3185 से 3265 रुपया प्रति कुंतल रहा वही दूसरी ओर M/30 का व्यापार 3325 से 3415 रुपया रहा।
उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3415 से 3485 रुपया रहा।
गुजरात में S/30 का व्यापर 3245 से 3265 रुपये और M/30 का व्यापार 3365 से 3405 रुपये रहा।
कोलकाता: M/30 चीनी का व्यापार 3785 से 3815 रुपया रहा।
तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3365 से 3565 रुपया रहा और M/30 का व्यापार 3465 से 3565 रुपया रहा।

*सभी घरेलू दरें जीएसटी के आलावा है

इंटरनेशनल मार्केट: जितनी तेजी की उम्मीद की जा रही थी, उतना नहीं हुआ। हालाँकि, लंदन एक्सचेंज पर एक बहुत ही रोचक डिलीवरी जो कि 2942 lots या 147,100 MTs का एक्सचेंज हुआ। उक्त मात्रा को 5 बंदरगाहों से वितरित किया गया। लंदन सफ़ेद चीनी फ्रंट मंथ कॉन्ट्रॅक्ट का व्यापार 322.6 डॉलर/टन में हुआ जबकि यु एस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रॅक्ट का व्यापार 11.08 सेंट्स रहे। सऊदी अरब के सबसे बड़े तेल संयंत्र पर ड्रोन हमले के बाद कच्चे तेल के दाम में उछाल देखि गयी।

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71.599 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.1038 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4306 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 59.92 डॉलर रहा।

इक्विटी: सऊदी अरब के सबसे बड़े तेल संयंत्र पर ड्रोन हमले के बाद कच्चे तेल के दाम में उछाल को देखते हुए निवेशकों की घबराहट में की गयी बिकवाली से बाजार में गिरावट आयी। बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 261.68 अंक की गिरावट के साथ 37,123.31 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 72.40 अंक की गिरावट के साथ 11,003.50 अंक पर बंद हुआ।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here