‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

बुधवार, २२ मई, २०१९

ChiniMandi WhatsApp Channel

डोमेस्टिक मार्केट: देश भर में बाजार स्थिर रहा. महाराष्ट्र में मिलो ने चीनी के भाव 3100 से 3140 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3050 से 3090 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3250 से 3300 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3220 से 3270 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3120 से 3160 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3300 से 3360 रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: मार्केट संतुलित रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 329.10 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 11.93 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 320 से 322 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 335 से 337 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 20000 से 20200 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 21300 से 21500 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.68 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.039 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4373 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 62.59 डॉलर रहा.

इक्विटी : अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले निवेशकों के लिवाल बनने से बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 140.41 अंक की तेजी में 39,110.21 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.80 अंक की बढ़त में 11,737.90 अंक पर पहुंच गया.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here