‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

गुरूवार, 22 अगस्त, 2019

डोमेस्टिक: बाजार में मांग धीमी रही. ट्रांसपोर्टरों के श्रम भुगतान के मुद्दे को लेकर, महाराष्ट्र में मुख्य रूप से सांगली और कोल्हापुर से लगातार तीसरे दिन परिवहन रुके हुए थे . मिलों ने चीनी के भाव 3110 से 3150 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3100 से 3150 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3340 से 3380 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3320 से 3360 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3210 से 3340 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3425 से 3500 रुपये GST के अलावा रहे.

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंटरनेशनल मार्केट: बाजार में कोई हलचल नहीं दिखी. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 309.30 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 11.47 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 325 से 330 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 340 से 345 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 20200 से 20500 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 21500 से 21800 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71.815 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.0346 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4043 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 56.15 डॉलर रहा.

इक्विटी: बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 587.44 अंक के नुकसान से 36,472.93 अंक पर आ गया. व्यापक आधार वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 177.35 अंक के नुकसान से 10,741.35 अंक पर बंद हुआ.

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here