‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

मंगलवार, 28 मई, 2019

ChiniMandi WhatsApp Channel

डोमेस्टिक मार्केट: देश भर में बाजार स्थिर रहा. महाराष्ट्र में मिलों ने चीनी के भाव 3100 से 3140 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3050 से 3090 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3270 से 3320 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3260 से 3300 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3120 से 3160 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3250 से 3360 रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: मार्केट में कोई बड़ा उठाव चढ़ाव नहीं रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 324.70 (तीन सौ चौबीस पॉइंट सत्तर) डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 11.71 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 320 से 322 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 335 से 337 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 20000 से 20200 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 21300 से 21500 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.66 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.043 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4118 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 59.00 डॉलर रहा.

इक्विटी:करीब 300 अंक की घट – बढ़ के बाद बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 66 अंक की बढ़त के साथ 39,750 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4 अंक बढ़कर 11,929 अंक पर बंद हुआ.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here