‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

सोमवार, 29 जुलाई, 2019

सप्ताह की शुरवात बाजार में मिली जुली मांग के साथ हुई. महाराष्ट्र में मिलों ने चीनी के भाव 3110 से 3150 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3040 से 3080 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3190 से 3320 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3220 से 3345 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3110 से 3150 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3220 से 3225 रुपये GST के अलावा रहे.

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंटरनेशनल मार्केट: बाजार स्थिर रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 312.30 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 12.14 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 328 से 330 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 342 से 345 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 19700 से 19900 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 20600 से 20800 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 68.745 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 3.7765 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 3865 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 56.16 डॉलर रहा.

इक्विटी: बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 196.42 अंकों की गिरावट के साथ 37,686.37 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 95.10 अंकों की कमजोरी के साथ 11,189.20 पर बंद हुआ.

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here