‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

डोमेस्टिक: सितंबर महीने के लिए चीनी कोटा अगस्त की तुलना में कम होगा, ऐसी अटकलों के कारण मांग में तेजी दिखी. महाराष्ट्र में, शिवशक्ति शुगर्स लिमिटेड के अगले सप्ताह का टेंडर S1 के लिए 3200 रुपये और M30 के लिए 3300 रुपये में बुक किया गया. महाराष्ट्र में मिलों ने चीनी के भाव 3130 से 3170 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3120 से 3160 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3260 से 3390 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3330 से 3360 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3200 से 3320 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3400 रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: बाजार में कोई हलचल नहीं दिखी. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 308.20 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 11.40 सेंट्स रहे.

ChiniMandi WhatsApp Channel

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 325 से 330 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 340 से 345 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 20200 से 20500 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 21500 से 21800 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71.776 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.1748 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4019 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 55.89 डॉलर रहा.

इक्विटी: बीएसई का सेंसेक्स आज 382.91 अंकों की गिरावट के साथ 37,068.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,948.30 के लेवल पर बंद हुआ.

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here